Sukanya Samriddhi Yojana 2024: यह योजना श्रीमाननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश की बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) को शुरू किया गया है। यह योजना बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और उज्जवल बनाने के लिए एक सुरक्षित निवेश योजना है। अगर आपके घर में भी छोटी बेटी है, तो अब आपको उसके भविष्य की चिंता करने की जरुरत नहीं है. क्योंकि अब सरकार ने बेटियों के भविष्य में पढ़ाई और शादी पर होने वाले खर्चे की जरूरत को पूरा करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया है।
Table of Contents
Sukanya Samriddhi Yojana में क्या हुआ बदलाव
Sukanya Samriddhi Yojna Changes: सरकार ने हाल ही में 1 अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samridhhi Scheme) के नियमों में बदलाव किया है. अब इस बदलाव के बाद, इस योजना के खाते को केवल बेटी के माता-पिता या उसके कानूनी अभिभावक ही मैनेज कर सकते हैं या नया खाता खोल सकते हैं. अब बेटी के परिवार का कोई अन्य सदस्य या कोई रिश्तेदार इस कहे को नहीं चला सकता है.
इस नए नियम के तहत सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) के खाते का संचालन केवल बेटी के कानूनी अभिभावक ही कर सकते हैं. अगर किसी अन्य सदस्य के द्वारा खाता खोला गया है, तो वह अब उस खाते का संचालन नहीं कर सकता है. अब उस खाते को उस बेटी के कानूनी अभिभावक या माता-पिता को ट्रांसफर करना होगा. अगर खाता उसके कानूनी अभिभावक या माता-पिता को ट्रांसफर नहीं किया गया तो खाता बंद हो सकता है.
Sukanya Samriddhi Yojana 2024 (SSY Scheme)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY Scheme) को केंद्र सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य में होने वाले शिक्षा एवं शादी के खर्चों को पूरा करने के लिए इस योजना का शुभारंभ किया है. जिससे सभी माता-पिता अपनी बेटी के भविष्य की चिंता से मुक्त होकर उसका पालन-पोषण अच्छे से कर सकें। भारत सरकार ने इस योजना का शुभारंभ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत किया है।
अब आप भी Sukanya Samriddhi योजना (SSY Scheme) के तहत अपनी बेटी के लिए निवेश खाता खोल सकते हैं। इसमें आप प्रतिवर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक निवेश कर सकते हैं। अब आपको खाते में जमा की गई राशि पर 8.2% की दर से ब्याज मिलेगा। इस योजना से संबंधित और अधिक जानकारी चाहिए तो आप इस पोस्ट को पूरा पढ़ें।
Sukanya Samridhi Yojana 2024 Details:
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
शुरू की गयी | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | 10 वर्ष से कम उम्र की कन्या |
उद्देश्य | बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना |
योजना शुरुआत की तारीख | 22 जनवरी 2015 |
आवेदन का मोड | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
कन्या की आयु सीमा | 10 साल |
एक परिवार में खाते की सीमा | दो लड़कियों का खाता खोला जा सकता है। |
लाभ | बेटियों की उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्चे के लिए बचत। |
निवेश राशि | न्यूनतम रु250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रूपये तक |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna |
Sukanya Samriddhi Yojana 2024 का उद्देश्य क्या है?
सरकार द्वारा शुरू की गई इसSukanya Samriddhi योजना का मुख्य उद्देश्य सभी बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना है ताकि अब गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बेटी के माता-पिता उसके भविष्य को लेकर चिंतित न हों। इन सभी चिंताओं से मुक्त करने के लिए भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है।
इस योजना के लिए कोई भी गरीब परिवार अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए आसानी से बचत खाता खुलवा सकता है। और उसमें निवेश कर सकते हैं।
इस योजना में निवेश करने के बाद माता-पिता को अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं होगी, और बेटियां भी आत्मनिर्भर बन पाएंगी।
Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) की विशेषताएं क्या हैं?
- Sukanya Samriddhi को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश की बेटियों के लिए शुरू किया गया है।
- इस योजना के तहत अभिभावक अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए बचत खाता खोल सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत खोले गए बचत खाते का संचालन बालिका के माता-पिता दस वर्ष की आयु तक कर सकते हैं।
- बालिका के माता-पिता द्वारा खोले गए खाते में प्रति वर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
- सुकन्या योजना के अंतर्गत खोले गए खाते में 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है।
- अगर माता-पिता अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए इस खाते में जमा राशि को निकालना चाहते हैं, तो कन्या की 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद जमा राशि का 50% हिस्सा निकाल सकते हैं।
- कन्या के नाम से खाता खुलवाने के बाद अगर कोई राशि जमा नहीं की जाती है तो खाते पर प्रतिवर्ष ₹50 का पेनल्टी लगाई जाती है।
- निवेशकों को SSY योजना के तहत साल 2024 में 8.2% की दर से ब्याज प्रदान किया जा रहा है।
- इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने पर आपको इनकम टैक्स में भी छूट दी जाती है।
- Sukanya Samriddhi yojana के अंतर्गत एक परिवार से केवल दो कन्याओं का खाता खुलवाया जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana के लिए पात्रता (Eligibility) क्या है?
- इस योजना के लिए खाता खुलवाने के लिए कन्या एवं उसके माता-पिता भारत के स्थाई निवासी होने चाहिए।
- सुकन्या समृद्धि योजना में एक परिवार से केवल दो बेटियों का ही खाता खोला जा सकता है।
- इस योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए कन्या की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- सुकन्या योजना के अंतर्गत आप एक कन्या के नाम से केवल एक ही खाता खुलवा सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana के लिए जरुरी दस्तावेज
SSY Scheme Required Documents: यदि आप सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी, जो आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में लेकर जाना होगा। सभी डाक्यूमेंट्स इस प्रकार हैं—
- कन्या का जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- अभिभावक का आधार कार्ड / पैन कार्ड / पहचान पत्र होना चाहिए।
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक या डाकघर द्वारा मांगे गए आवश्यक दस्तावेज।
- पासपोर्ट साइज फोटो
Sukanya Samriddhi Yojana खाता कैसे खोलें?
यदि आप अपनी बेटी के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता (Sukanya Samriddhi Yojana Account) खुलवाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या इस योजना से जुड़े किसी भी बैंक में जाकर खाता खुलवा सकते हैं. यहां पर आपको खाता खोलने के लिए आवश्यक सभी जानकारी और दस्तावेज मिल जाएंगे. SSY योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं.
- Sukanya Samriddhi Yojana Account खुलवाने के लिए सबसे पहले अभिभावक को अपने नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा।
- अब आपको यहां से सुकन्या योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है।
- इसके बाद आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना है।
- फॉर्म भर लेने के बाद इसमें मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों को फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- इतनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर देना है।
- इस प्रकार आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपने बिटिया का खाता खुलवा सकते हैं।
सुकन्या खाता खुलवाने के लिए सभी बैंकों की सूची-
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए सभी बैंकों की सूची नीचे दी गई है। आप इन सभी बैंकों की नजदीकी शाखा में जाकर अपनी बेटी के लिए सुकन्या बचत खाता खुलवा सकते हैं।
- भारतीय स्टेट बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- इलाहाबाद बैंक
- ऐक्सिस बैंक
-आंध्रा बैंक - पंजाब एंड सिंध बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- विजय बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- केनरा बैंक
- देना बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
- स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
- स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
- आईडीबीआई बैंक
- आईसीआईसीआई बैंक
Sukanya Samriddhi Yojana खाते में जमा राशि को कब निकाल सकते हैं?
अगर आप सुकन्या योजना के अंतर्गत खाते में पैसे जमा करते हैं, और आप जमा की गई राशि निकालना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई स्थिति में जमा की गई राशि निकाल सकते हैं।
- जब कन्या की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो जाती है, तब वह उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा राशि का 50% निकाल सकती हैं।
- लेकिन 1 साल में केवल एक ही बार और अधिकतम 5 वर्ष तक किस्त में धनराशि निकाली जा सकती है।
- सुकन्या योजना के अंतर्गत खोले गए निवेश खाते में 15 वर्षों तक निवेश करना अनिवार्य है।
किन-किन परिस्थितियों में सुकन्या खाता बंद किया जा सकता है?
आप नीचे दी गई परिस्थितियों में सुकन्या खाते को 18 वर्ष की आयु पूरी होने से पहले बंद करा सकते हैं और खाते में जमा धनराशि निकाल सकते हैं।
- कन्या की शादी होने की स्थिति में: अगर लाभार्थी कन्या द्वारा 18 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद अपनी शादी के खर्च के लिए पूर्ण अवधि से पहले धनराशि निकाल सकता हैं।
- खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में: यदि खाताधारक की आकस्मिक मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में कन्या के माता-पिता सुकन्या खाते में जमा राशि निकाल सकते हैं।
- खाता जारी रखने के लिए आर्थिक रूप से असमर्थ होना: यदि माता-पिता द्वारा लाभार्थी कन्या के खाते को जारी रखने में असमर्थ होते हैं, तो इस स्थिति में पूर्ण अवधि से पहले सुकन्या खाते को बंद किया जा सकता है।
अगर आप Latest सरकारी नौकरी या सरकारी योजना की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमारे WhatsApp और Telegram या sarkareeyojna.com चैनल (website) के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं हमारे WhatsApp और Telegram चैनल का लिंक नीचे दिया गया है
अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं हमारी वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है –Sarkaree Yojna