Mukhyamantri kanya vivah yojna:- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बहुत ही लाभदायक योजना है जो जिस परिवार की आर्थिक स्थिति ख़राब है उस घर मे बेटियां है तो उनका विवाह इस योजना का लाभ ले कर हो सके इसलिए मुख्यमंत्री जी ने इस योजना का शुभारम्भ किया इस योजना के तहत 51,000रुपये (शादी का सामान) तक राशि का लाभ दिया जाता है इस योजना का लाभ आप इस पोस्ट को पढ़ कर और आवेदन करके लाभ ले सकते हैं |

UTTAR PRADESH सरकार समय-समय पर योजनाएं लेकर आती है. लड़कियों की शादी के लिए भी सरकार मदद करती है. आइए जानते हैं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आप कैसे फायदा उठा सकते हैं. ONLINE या ऑफलाइन आवेदन करके गारीबो की सेवा करें इस योजना का लाभ दिलवा कर जानें सम्पूर्ण जानकरी इस पोस्ट के माध्यम से |
Mukhyamantri Samuhik kanya vivah yojna 2024
योजना का नाम | Mukhymantri Samuhik Vivah Yojana |
लेख का नाम | Samuhik Vivah Online Registration UP |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
विभाग | समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश |
वर्ष | 2024 |
उद्देश्य | आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवार की बालिकाओ के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना। |
आयु सीमा | वधु 18 वर्ष, वर 21 वर्ष |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाला लाभ
Mukhyamantri kanya vivah yojna के अंतर्गत 3,5000 रुपए विवाहित कन्या के बैंक खाते में डालती है और ₹10000 के जरूरी सामान दोनों दंपति को दिए जाते है साथ ही साथ 6,000 रूपये विवाह का आयोजन करने में सरकार खर्च करती है। इस प्रकार 51,000 रुपए का कुल खर्च एक नव विवाहित दंपति पर सरकार द्वारा लाभ दिया जाता है और सभी हिन्दू परम्परा से विवाह पूर्ण कराती है |
यदि आप इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो पात्रता एवं डाक्यूमेंट्स को एकत्र कर ऑनलाइन या ऑफलाइन ग्राम प्रधान के जरिये फॉर्म भर सकते है. इसके लिए पात्रता एवं डाक्यूमेंट्स पहले से निर्धारित रखें है, जिसे पूरा करना अनिवार्य है। आवेदन करने हेतु निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
Mukhyamantri kanya vivah yojna जरुरी दस्तावेज
फॉर्म भरने के लिए यह दस्तावेज जरुर पहले से अपने पास रखें दस्तावेज लिस्ट :-
- आधार कार्ड (माता -पिता ,लड़की, दुल्हा(वर) का आधार )
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (income certificate)
- बैंक खाता लड़की का
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नम्बर
- पति का मृत्यु प्रमाण पत्र (यदि विधवा है तो),
- BPL Card (यदि BPL सूची में नामांकित है तो)
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana हेतु पात्रता
- कन्या को उत्तर प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
- आवेदिका के परिवार की सालाना आय 2 लाख से कम होनी अनिवार्य है।
- आवेदिका का 18 वर्ष से ज्यादा का होना अनिवार्य है।
- विवाह के लिए वर का 21 वर्ष या अधिक का होना अनिवार्य है।
- मांगे गए आवश्यक सभी डाक्यूमेंट्स का होना अनिवार्य है।
- यदि महिला तलाकशुदा है तो उसके पास कानूनी रूप से तलाक के दस्तावेज होने अनिवार्य है।
- जो कन्या शिक्षित नहीं है या विधवा महिला की पुत्री है या दिव्यांग माता-पिता की पुत्री है या स्वयं दिव्यांग है ऐसी बालिकाओं को योजना के अंतर्गत प्राथमिकता सबसे पहले दी जाएगी।
- कन्या यदि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती है तो जाति प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है।
- कन्या अगर पढ़ी हुयी है तो मार्कशीट साथ मे जरुर लगायें |
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन कैसे करें पूरी जानकारी बताई गयी है :-
- UP Samuhik Vivah Yojana Online Registration आवेदिका को समाज कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश की ऑफिशल वेबसाइट पर विज़िट करना होगा उसके बाद नीचे दिखाई गयी इमेज की तरह दिखेगी

- अब यहां पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा जहां पर आपको “आवेदन करें” ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक कर देना होगा उसके बाद
- विकल्प पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलकर आ जाएगा जहां पर आपको “आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें” के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने वधू पक्ष और वर पक्ष दोनों का विवरण भरने के लिए रजिस्टेशन का नया पेज खुल जाएगा। जहां पर आपको सभी जानकारी को सही-सही भरना होगा और नीचे दिए गए बॉक्स पर क्लिक करके “वेरीफाई” के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा। फॉर्म नीचे इमेज मे दिखाया गया है

verify करने के बाद सही डिटेल्स होने पर एक फॉर्म ओपन होकर आएगा उसमे सही डिटेल्स और दस्तावेज अपलोड के लिए मांगेगा आप सभी दस्तावेज और डिटेल्स फिल करके सही से चेक कर लेना है |
उसके बाद सबमिट करना है सबमिट करने के बाद आप को प्रिंट आउट निकाल लेना है उसके बाद ग्राम सचिव के हस्ताक्षर करवा कर ब्लाक मे जमा करना है |
यदि uttar pradesh सामूहिक विवाह योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने में किसी प्रकार का कोई परेशानी होती है, तो हमें कमेंट करके अवश्य बताए ताकि उसकी सही जानकारी आप तक पहुंचा सकेऔर मदद कर सकें |
Mukhyamantri kanya vivah yojna का स्टेटस कैसे चेक करें
सभी आवेदक को बता दू स्टेटस चेक करने के लिए Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है उसके बाद आवेदन को लॉग इन करके आप स्तिथि जान सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से या मोबाइल sms के माध्यम से जान सकते हैं |
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana आवेदन सुधार
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana फॉर्म भरते समय कोई गलती हो गयी है तो आप ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करके नीचे एक आप्शन मिलेगा आवेदन संसोधित आप को उस पर क्लिक करना है उसके बाद registration नम्बर डाल कर लॉग इन करना है और सुधर कर सकते हैं |
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana हेल्पलाइन नम्बर
अगर फॉर्म से संबधित कोई परेशानी या पैसा मांगे करने पर आप शिकायत कर सकते हैं यह योजना बिलकुल निशुल्क है कोई पैसा किसी को देने की जरुरत नहीं है हेल्पलाइन नंबर -0522 3538700, 1097

महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन ऑनलाइन | Click Here![]() |
आवेदन संसोधन | Click Here![]() |
सामूहिक विवाह ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here![]() |
अगर आप Latest सरकारी नौकरी या सरकारी योजना की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमारे WhatsApp और Telegram या sarkareeyojna.com चैनल (website) के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं हमारे WhatsApp और Telegram चैनल का लिंक नीचे दिया गया है
अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाकर विजित कर सकते हैं हमारी वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है –Sarkaree Yojna
bahut achi jankari di hai sir thanks
gjb sir great ho aap