Family id kaise banaye:-उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Family ID एक परिवार एक पहचान योजना का नया पोर्टल लॉन्च किया है इस पोर्टल की सहायता से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण डीबीटी योजना छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना, रोजगार संगम (सेवा योजना), सम्मान निधि, आदि सभी परिवारों को नौकरी के अवसर प्रदान करने के लक्ष्य को सक्षम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार Family id योजना को लागू कर दिया है जिसका पंजीकरण 09 फरवरी 2023 से शुरू हो गया है।
इस योजना के बारें मे अधिक जानकारी चाहते है तो इस पोस्ट को पूरा ध्यान पूर्वक पढ़ें और कोई सवाल है आप हमें whstapp,और कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं |
Table of Contents
UP Family ID Card क्या है? What is Family I’d Card
UP Family ID Portal
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP Family ID Portal को 2023 मे लांच किया है, यूपी सरकार, एक परिवार एक योजना के तहत प्रत्येक परिवार के लिए एक विशिष्ट यूपी फैमिली आईडी जारी करेगी। यह ID एक तरह से राशनकार्ड की तर्ज पर ही काम करेगी। जिस किसी भी परिवार का राशन कार्ड नहीं है वह इस आई दी द्वारा लाभ ले सकते हैं |
उत्तर प्रदेश सरकार ने गांव व शहर के प्रत्येक परिवार की एक यूनिक पहचान बनवाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल से विशेष तौर पर उन लोगों को लाभ पहुचेगा जिन लोगों के पास राशनकार्ड नहीं है। एक परिवार एक पहचान इस योजना का लाभ लेने के लिए पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के बाद उनको 12 अंक की विशिष्ट परिवार आईडी दी जाएगी। यह आईडी आपके परिवार की पहचान होगी। इस कार्ड को बनवाना बहुत आवश्यक है |
यूपी फैमिली आईडी पंजीकरण 2023 अधिसूचना का संक्षिप्त विवरण
संस्था का नाम | उत्तर प्रदेश सरकार ( UP Govt.) |
योजना का प्रकार | उत्तर प्रदेश राज्य सरकार |
योजना का नाम | एक परिवार एक पहचान योजना |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
फॉर्म भरना स्टार्ट | 09 फरवरी 2023 |
ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि | जल्द ही अधिसूचित की जाएगी |
कौन आवेदन कर सकता है | केवल उत्तर प्रदेश निवासी इस योजना के लिए पात्र हैं |
आवेदन शुल्क | कोई आवेदन शुल्क देय नहीं है |
आधिकारिक वेबसाइट | Familyid.up.gov.in |
आवेदन शुल्क:
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 0/-
- एससी / एसटी: 0/-
- उत्तर प्रदेश परिवार पहचान पत्र एक परिवार एक पहचान पंजीकरण 2023 के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
उत्तर प्रदेश एक परिवार एक पहचान पत्र 2024-25: पंजीकरण आयु सीमा
- न्यूनतम आयु : कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई
- अधिकतम आयु : कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई
- परिवार पहचान पत्र पंजीकरण के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
यूपी फैमिली आईडी एक परिवार एक पहचान के लिए पात्रता
- उत्तर प्रदेश के सभी निवासी/परिवार अपना फैमिली आईडी नंबर प्राप्त करने के लिए ऑफिसियल वेबसाइट https://familyid.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
- उत्तर प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को इस फैमिली आईडी में पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उनके राशन कार्ड ही उनकी फैमिली आईडी मानी जाएगी।
- जैसे कि नाम से ही पता चल रहा है, योजना का नाम एक परिवार एक पहचान है, तदनुसार लाभार्थी अपने पूरे परिवार की जानकारी पोर्टल पर अपडेट करके अपने परिवार की फैमिली आईडी संख्या प्राप्त कर सकते हैं।
UP Family ID Card जरुरी दस्तावेज़/Required Documents
- आधारकार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- परिवार के अन्य सदस्यों के आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नंबर
उत्तर प्रदेश परिवार पहचान पत्र योजना 2024 का लाभ
- उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के सभी परिवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लक्ष्य को सक्षम करने के लिए परिवार आईडी योजना को क्रियान्वित कर रही है।
- उत्तर प्रदेश सरकार की परिवार पहचान पत्र योजना से राज्य के सभी परिवारों की व्यापक जानकारी उपलब्ध होगी।
- जिससे उन सभी व्यक्तियों को योजनाएं/सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी जो पात्र हैं, लेकिन अभी तक लाभ से वंचित हैं।
- उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाएँ: छात्रवृत्ति, पेंशन, श्रमिकों को लाभ, किसानों को सम्मान निधि/सब्सिडी, कन्या सुमंगला योजना, किसानों द्वारा खाद्यान्न खरीद, कौशल विकास, रोजगार संगम, प्रेरणा आदि योजना |
How to Registration UP Family ID(फैमिली कार्ड कैसे बनायें )
- ध्यान दें : रजिस्ट्रेशन/आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद अभ्यर्थी इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे।
- उत्तर प्रदेश परिवार आईडी (एक परिवार एक पहचान) 2024 में पंजीकरण के लिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है।
- चरण 1: पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी को सबसे पहले अपने मोबाइल/डेस्कटॉप पर उत्तर प्रदेश सरकार के परिवार पहचान पत्र पोर्टल familyid.up.gov.in का लिंक खोलना होगा।
- उसके बाद वेबसाइट का लिंक ओपन होगा आप को वेबसाइट पर जाना है जो नीचे दिखाई गयी है इस प्रकार दिखाई देगी |

- इसके बाद आप राईट साइड मे देखोगे आप को फैमिली कार्ड रजिस्टर का आप्शन दिखाई देगा आप को उस पर क्लिक करना है उसके बाद रजिस्टेशन फॉर्म खुलकर आपके सामने आ जायेगा जो नीचे दिखाया गया है इस तरह होगा |

- इसमें आप को फैमिली मुखिया माता -पिता का नाम डालना और मोबाइल नम्बर डालना है डालने के बाद आप को सेंड otp पर क्लिक करना है
- आप के पास एक otp आएगा इस otp को डालकर वेरीफाई करना है उसके बाद आप की फोटो के साथ सभी डिटेल्स दिखाई देगी |
- अगर आप का राशन कार्ड पहले से बना हुआहै उसमे आप का यूनिट जुड़ा हुआ है जो सभी मेम्बर जुड़े हैं उनका भी डिटेल्स आपके सामने आ जायेगा |
- जो मेंबर आप जोड़ना चाहते है उसमे ऐड मेम्बर करके आप जोड़ सकते हैं |
- परिवार के सभी लोगों की जानकारी जोड़ने के बाद आपको अपने पते का विवरण देना होगा, जहां सत्यापन की प्रक्रिया करनी होगी।
- पूरी जानकारी जांचने के बाद अभ्यर्थी को रजिस्ट्रेशन सबमिट करना होगा, उसके तुरंत बाद स्क्रीन पर फैमिली आईडी और आवेदन संख्या की जानकारी दिखाई देगी।
- अभ्यर्थी प्राप्त आवेदन संख्या से अपनी स्थिति की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
- नोट : पंजीकरण/आवेदन पत्र जमा करने के बाद अभ्यर्थी इसमें कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे।
Family id kaise banaye,Family id kaise banaye 2024,Family id kaise banaye 2025,Family id kaise banaye seekhe,Family id kaise banaye sarkaree yojna,Family id kaise banaye 2
महत्वपूर्ण लिंक
ऑनलाइन आवेदन करें | पंजीकरण (Registration) |
आवेदन फॉर्मलॉगिन करें | लॉगिन करें |
नोटिफिकेशन 2024 डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
नोटिफिकेशन 2023 डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
Family ID ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
अगर आप Latest सरकारी नौकरी या सरकारी योजना की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमारे WhatsApp और Telegram या sarkareeyojna.com चैनल (website) के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं हमारे WhatsApp और Telegram चैनल का लिंक नीचे दिया गया है
अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं हमारी वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है –Sarkaree Yojna