RRB Exam date:-आरआरबी एएलपी ने 7 अक्टूबर 2024 को आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कंप्यूटर आधारित टेस्ट-1 के लिए आरआरबी एएलपी सीबीटी 1 परीक्षा 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक कई सारी शिफ्टों में एग्जाम पेपर कराने का निर्णय लिया है RPF SI, टेकनीशियन RRB JE की परीक्षा कार्यक्रम रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी कर दी है आप अधिक जानकारी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़ें और सम्पूर्ण एग्जाम से रिलेटिव जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |

RRB ALP रेलवे ज़ोन के लिए सहायक लोको पायलट 18799 पदों की भर्ती के लिए रेलवे BOARD द्वारा आयोजित की जाती है। RRB ALP परीक्षा के लिए चयन प्रक्रिया में CBT 1 और CBT 2, CBAT और दस्तावेज़ सत्यापन शामिल है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आधिकारिक नोटिस के माध्यम से (ALP) सहायक लोको पायलट पदों के लिए सीबीटी 1 परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। आरआरबी एएलपी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा तिथि 2024, 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकरी नोटीफिकेशन के माध्यम से ले सकते हैं |
RRB Exam date परीक्षा विवरण 2024
आरआरबी एएलपी 2024 सीबीटी 1 परीक्षा 25 से 29 नवंबर 2024 तक कई शिफ्टों में होगी, उसके बाद सीबीटी 2, सीबीएटी और दस्तावेज़ सत्यापन होगा। चूंकि आरआरबी एएलपी परीक्षा तिथि 2024 की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, इसलिए इसे नीचे दी गई तालिका में अपडेट किया गया है।
आयोजन | तिथियाँ (तारीख) |
RRB ALP सिटी की जानकारी 2024 | 15 नवंबर 2024 |
RRB ALP एडमिट कार्ड 2024 | 21 नवंबर 2024 तक |
RRB ALP CBT 1 एग्जाम डेट 2024 | 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक |
RRB लोको पायलेट परीक्षा पैटर्न
RRB ALP 2024 परीक्षा में उम्मीदवारों को 4 चरणों से गुजरना पड़ेगा जो
- CBT -1
- CBT – 2 (भाग ए और भाग बी),
- CBAT (कंप्यूटर आधारित योग्यता परीक्षण)
- दस्तावेज़ सत्यापन
RRB ALP CBT 1 परीक्षा:
RRB ALP सीबीटी 1 परीक्षा गणित, मानसिक क्षमता, सामान्य विज्ञान और सामान्य जागरूकता पर 75 अंकों के 75 प्रश्नों पर आधारित होगी और इस परीक्षा के लिए आवंटित कुल समय 60 मिनट है।
RRB ALP CBT 2 परीक्षा 2024
आरआरबी एएलपी सीबीटी परीक्षा के दूसरे चरण में दो भाग होंगे, जो भाग ए और भाग बी हैं। भाग ए में गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान, मूल विज्ञान और इंजीनियरिंग से संबंधित प्रश्न होंगे। भाग ए के लिए 90 मिनट की समय अवधि के साथ कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि भाग बी में प्रासंगिक अनुशासन/व्यापार से संबंधित प्रश्न होंगे और 60 मिनट में 75 प्रश्न हल करने होंगे। भाग बी केवल अर्हक होगा जबकि भाग ए के अंक चयन प्रक्रिया के अगले चरणों के लिए योग्यता तय करेंगे और इसे अंतिम चयन में भी गिना जाएगा।
RRB ALP CBAT परीक्षा 2024
प्रत्येक श्रेणी के लिए ALP रिक्तियों के 8 गुना के बराबर उम्मीदवारों को CBT 2 परीक्षा के भाग A में उनके अंकों के आधार पर CBAT राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। CBAT राउंड केवल अंग्रेजी और हिंदी में होगा और इस राउंड में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। अंतिम चयन के लिए अंकों की गणना 70:30 के अनुपात में की जाएगी, जहाँ 70% अंक CBT 2 परीक्षा के भाग A से और 30% अंक CBAT परीक्षा से गणना किए जाएँगे।
RRB ALP 2024: परीक्षा पास के लिए नम्बर
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे। सीबीएटी परीक्षा में उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 42 अंक प्राप्त करने होंगे। सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षा के लिए न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत इस प्रकार है:
- यूआर(GENERAL)- 40%
- ओबीसी (OBC)- 30%
- एससी(SC)- 30%
- एसटी (ST)- 25%
RRB Admit for ALP,RPF SI,RRB JE डाउन लोड कैसे करें
एडमिट कार्ड ,परीक्षा तिथि कैसे चेक कर सकते हैं आप सभी नीचे दिशा निर्देश दिए गए हैं:-
- सबसे पहले आप को rrb को ऑफिसियल वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/ पर जाना है जो कुछ इस प्रकार दिखाई देगी

2. वेबसाइट पर आप को अप्लाई का आप्शन दिखेगा उसपर क्लिक करने पर आप को alredy have a account का आप्शन दिखाई देगा आप को उस पर क्लिक करना है और ईमेल आई डी और पासवर्ड डालना है लॉग इन हो जाना है
3. उसके बाद आप के द्वारा भरी गयी सारी जानकारी आपके सामने दिखाई देगी वहां पर आप को एग्जाम सिटी एडमिट कार्ड का आप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आप एग्जाम सिटी देख सकते हैं अपने आवेदन की जाँच कर सकते है अभी एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा उसके लिए इसमे तारीख दिखाई देगी |
RPF SI 2024 परीक्षा तिथि घोषित।
RPF SI की परीक्षा, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। RPF भर्ती परीक्षा 2024 के तहत सब इंस्पेक्टर यानि (SI) के 452 पदों पर जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किये हैं उनके लिए खुशखबरी है कि आरपीएफ एसआई सीबीटी परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। RPF SI 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) तिथि 2 दिसंबर से 5 दिसंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी और शायद RPF कांस्टेबल पदों के लिए परीक्षा अगली साल 2025 के शुरुआती महीने में आयोजित होने की उम्मीद है।
आयोजन | तिथियाँ |
RPF SI सिटी की जानकारी | परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले मिलेगी |
RPF SI एडमिट कार्ड 2024 | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले डाउनलोड कर सकते हैं |
RPF SI CBT 1की परीक्षा तिथि 2024 | 2 दिसम्बर से 5 दिसम्बर 2024 |
RPF Constable And SI एडमिट कार्ड 2024
जो उम्मीदवार आरपीएफ कांस्टेबल और एसआई पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा यानि (CBT) देनी है, उन्हें परीक्षा के दिन अपने साथ एडमिट कार्ड अवश्य ले कर जाना चाहिए। उम्मीदवारों को CBT परीक्षा तिथि से लगभग 4 दिन पहले https://rpf.indianrailways.gov.in/ पर RPF एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड लिंक मिलेगा। परीक्षा सेंटर, समय, केंद्र कोड, महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश आदि के बारे में आपको सभी आवश्यक विवरण उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से देख सकेंगे।
RPF परीक्षा पैटर्न 2024
SI और कांस्टेबल पदों के लिए सीबीटी परीक्षा कुल 120 अंकों की तथा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि CBT 1 की परीक्षा में 120 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न पूछे जायेंगे जो 120 अंक के होंगे।
- प्रश्नों की संख्या:- 120
- प्रश्नों के प्रकार:- बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
- परीक्षा अवधि:- 1 घंटा 30 मिनट (90 मिनट)
- नकारात्मक अंकन:- केवल गलत उत्तरों के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
- सही उत्तरों के लिए अंक:- +1
RRB Technician परीक्षा तिथि 2024 घोषित
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन (ग्रेड 1 सिग्नल और ग्रेड 3) पदों के लिए आरआरबी सीबीटी परीक्षा तिथि की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट https://indianrailways.gov.in/ पर की है। आरआरबी तकनीशियन परीक्षा के लिए आरआरबी परीक्षा तिथि 2024 की घोषणा 16 से 26 दिसंबर 2024 तक की गई है।
परीक्षा पूरे देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा स्थल आदि सहित विवरण आरआरबी तकनीशियन एडमिट कार्ड के साथ जारी किए जाएंगे जो परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।
आयोजन | तिथियाँ |
RRB Technician ऑनलाइन आवेदन 2024 | 2 अक्टूबर 2024 (दुबारा चालू किये गए हैं) |
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 16 अक्टूबर 2024 (रात 11:59 बजे) |
RRB Technician आवेदन संशोधन तिथियाँ | 17 से 21 अक्टूबर 2024 |
RRB Technician परीक्षा सिटी की जानकारी | 6 दिसंबर 2024 तक |
RRB Technician एडमिट कार्ड 2024 | 12 दिसंबर 2024 तक |
RRB Technician सीबीटी 1 परीक्षा तिथि 2024 | 16 से 26 दिसंबर 2024 |
आरआरबी तकनीशियन सीबीटी परीक्षा पैटर्न 2024
RRB Technician के कंप्यूटर आधारित परीक्षा CBT में 100 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमे प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है जिसके लिए कुल 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है।
- जिन प्रश्नों के उत्तर नहीं दिए गए हैं, उनके लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
- जिन प्रश्नों के उत्तर गलत दिए गए हैं, उनके लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
RRB JE 2024- एग्जाम की तारीख जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी जेई भर्ती 2024 के लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है, साथ ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ भी जारी कर दी है।
कार्यक्रम | तारीख |
आरआरबी जेई एडमिट कार्ड 2024 | परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले |
आरआरबी जेई परीक्षा तिथि 2024 | 6 दिसंबर से 13 दिसंबर 2024 तक |
RRB Exam date | RRB Exam date 2024|rrb alp exam date 2024 admit card |rrb railway exam date 2024 |RRB Exam date 2023|RRB Exam date new|RRB Exam date and admit 2024
महत्वपूर्ण लिंक
RRB एग्जाम अधिसूचना डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
RRB एग्जाम सिटी डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
RRB एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करें | यहाँ क्लिक करें |
आधिकारिक वेबसाइट | RRB ऑफिसियल वेबसाइट |
अगर आप Latest सरकारी नौकरी या सरकारी योजना की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप हमारे WhatsApp और Telegram या sarkareeyojna.com चैनल (website) के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं हमारे WhatsApp और Telegram चैनल का लिंक नीचे दिया गया है
अधिक जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर जाकर विजित कर सकते हैं हमारी वेबसाइट का लिंक नीचे दिया गया है –Sarkaree Yojna
nyc
bhut sundar